Card image

रमेश सिंगला

संस्थापक एवं अध्यक्ष

(ASKS केयर्स टीम) नियमावली

आज का सहयोग कल का सहारा फाउंडेशन

सेवा परमो धर्मः

आज का सहयोग कल का सहारा केयर्स टीम एक सामाजिक एवं जनहितकारी स्वयंसेवी संस्था है, जिसकी स्थापना 15 अगस्त 2026 को आर्थिक रूप से कमजोर एवं मध्यम वर्गीय परिवारों को कठिन समय में आर्थिक संबल प्रदान करने के उद्देश्य से की गई है। जीवन अनिश्चितताओं से भरा है। आज के समय में परिस्थितियाँ कब बदल जाएँ, कोई नहीं जानता। यदि किसी परिवार के कमाने वाले सदस्य का सड़क दुर्घटना अथवा अन्य कारणों से आकस्मिक निधन हो जाए, तो उस परिवार पर केवल भावनात्मक ही नहीं बल्कि गंभीर आर्थिक संकट भी आ जाता है। ऐसे समय में बच्चों की शिक्षा, माता-पिता का इलाज और दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति तक कठिन हो जाती है। ऐसे में कई बार रिश्तेदार भी परिस्थितियों के कारण अधिक समय तक साथ नहीं दे पाते। ऐसी ही परिस्थितियों में ASKS केयर्स टीम, संस्था में पंजीकृत वैधानिक सदस्य के निधन की स्थिति में उसके नॉमिनी या पात्र परिवार के लिए एक मजबूत सहारा बनती है।

ASKS केयर्स टीम वर्तमान में केवल हरियाणा राज्य में कार्य कर रही है।

संस्था से जुड़ने के लिए कोई भी व्यक्ति स्वेच्छा से समस्त नियम एवं शर्तों से सहमति के उपरांत वेबसाइट www.asksfoundation.com के माध्यम से रजिस्ट्रेशन करके जुड़ सकते हैं।

ASKS केयर्स टीम से जुड़ने के बाद निर्धारित ₹100/- व्यवस्था शुल्क वार्षिक देना अनिवार्य होगा, जो संस्था के खाते में ऑनलाइन लिया जाता है। यह व्यवस्था शुल्क संस्था के संचालन हेतु निर्धारित तिथि से एक वर्ष तक के लिए मान्य रहेगा।

किसी भी व्यक्ति को बाध्य करके संस्था से नहीं जोड़ा जाता, बल्कि व्यक्ति अपनी स्वेच्छा से संस्था से जुड़ते हैं।

आज का सहयोग कल का सहारा केयर्स टीम का संचालन आज का सहयोग कल का सहारा फाउंडेशन रिज० नंबर- CIN - U88900HR2026NPL149145 करती है।
Read More
ASKS केयर्स टीम

Our Mission, Vision & Values

Together, We Can Build a Better and More Supportive Society

हमारा उद्देश्य

हमारा उद्देश्य समाज के अधिक से अधिक जिम्मेदार नागरिकों को एक सहयोगी परिवार के रूप में जोड़ना है, ताकि आवश्यकता पड़ने पर सभी सदस्य मिलकर किसी एक पीड़ित परिवार की आर्थिक सहायता कर सकें।

01

संस्था की स्थापना क्यों की गई?

आज समाज में अनेक ऐसे परिवार हैं जिनके कमाने वाले सदस्य के अचानक निधन के बाद पूरा परिवार आर्थिक संकट में आ जाता है। कई बार रिश्तेदार भी परिस्थितियों के कारण अधिक समय तक साथ नहीं दे पाते।

02

हम कैसे कार्य करते हैं?

यदि किसी सदस्य का आकस्मिक या सड़क दुर्घटना में निधन हो जाता है, तो संस्था अपने निर्धारित नियमों एवं शर्तों के अनुसार उसके नामित (Nominee) अथवा पात्र परिवार को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने का प्रयास करती है।

03

Our Members