सेवा

हर ज़रूरतमंद के लिए

सहयोग

मिलकर करें बदलाव

संवेदनशीलता

हर दिल से जुड़ें

विश्वास

आपका विश्वास, हमारी ताकत

आइए, मिलकर एक बेहतर समाज की नींव रखें।
Profile

रमेश सिंगला

संस्थापक एवं अध्यक्ष

Card image

संजय सैनी

सह संस्थापक एवं महामंत्री

Card image

पवन शर्मा

सह संस्थापक एवं कोषाध्यक्ष

ASKS FOUNDATION

Our Mission, Vision & Values

Together, We Can Build a Better and More Supportive Society

हमारा उद्देश्य

हमारा उद्देश्य समाज के अधिक से अधिक जिम्मेदार नागरिकों को एक सहयोगी परिवार के रूप में जोड़ना है, ताकि आवश्यकता पड़ने पर सभी सदस्य मिलकर किसी एक पीड़ित परिवार की आर्थिक सहायता कर सकें।

01

संस्था की स्थापना क्यों की गई?

आज समाज में अनेक ऐसे परिवार हैं जिनके कमाने वाले सदस्य के अचानक निधन के बाद पूरा परिवार आर्थिक संकट में आ जाता है। कई बार रिश्तेदार भी परिस्थितियों के कारण अधिक समय तक साथ नहीं दे पाते।

02

हम कैसे कार्य करते हैं?

यदि किसी सदस्य का आकस्मिक या सड़क दुर्घटना में निधन हो जाता है, तो संस्था अपने निर्धारित नियमों एवं शर्तों के अनुसार उसके नामित (Nominee) अथवा पात्र परिवार को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने का प्रयास करती है।

03

हमारा संकल्प

ASKS केयर्स टीम एक सामाजिक एवं जनहितकारी संस्था है, जिसकी स्थापना आर्थिक रूप से कमजोर एवं मध्यम वर्गीय परिवारों को कठिन समय में आर्थिक संबल प्रदान करने के उद्देश्य से की गई है। जीवन अनिश्चितताओं से भरा है। आज के समय में परिस्थितियाँ कब बदल जाएँ, कोई नहीं जानता। यदि किसी परिवार के कमाने वाले सदस्य का आकस्मिक निधन हो जाए, तो उस परिवार पर केवल भावनात्मक ही नहीं, बल्कि गंभीर आर्थिक संकट भी आ जाता है। ऐसे समय में बच्चों की शिक्षा, माता-पिता का इलाज और दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति तक कठिन हो जाती है। कई बार रिश्तेदार भी परिस्थितियों के कारण अधिक समय तक साथ नहीं दे पाते।

ऐसी ही परिस्थितियों में ASKS केयर्स टीम संस्था में पंजीकृत वैधानिक सदस्य के निधन की स्थिति में उसके नॉमिनी या पात्र परिवार के लिए एक मजबूत सहारा बनती है। यदि पूरा समाज एक परिवार बन जाए, तो कोई भी परिवार ऐसे कठिन समय में स्वयं को अकेला महसूस नहीं करेगा। संस्थापक रमेश सिंगला जी का उद्देश्य है कि अधिक से अधिक लोग इस संस्था से जुड़ें। जितने अधिक सदस्य जुड़ेंगे, उतनी ही अधिक सहायता किसी पीड़ित परिवार को मिल सकेगी।

ASKS FOUNDATION

सहयोग के माध्यम से जरूरतमंद परिवारों का सहारा बनें

आपका छोटा सा सहयोग किसी जरूरतमंद परिवार के जीवन में एक नई उम्मीद और सकारात्मक बदलाव ला सकता है।

सेवा परमो धर्मः


व्यवस्था संचालन हेतु व्यवस्था शुल्क यहाँ जमा कर सकते हैं। यह जमा करने की तिथि से एक वर्ष तक मान्य रहेगा।

Account Holder Name AAJ KA SAHYOG KAL KA SAHARA FOUNDATION
Account Number 00241100001808
IFSC Code PSIB0000024
Branch Pipli, Kurukshetra, Haryana
Bank Name PUNJAB & SIND BANK
Minimum Amount ₹100/-
किसी भी समस्या के लिए पहले अपनी जिला टीम से संपर्क करें। आवश्यकता पड़ने पर संस्था की हेल्पलाइन पर आप सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक संपर्क कर सकते हैं। +91 99963 93607
SCAN & PAY ASKS Foundation QR Code

Scan QR Code to Pay

आवश्यक सूचना

केवल टेलीग्राम ग्रुप या व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ने या केवल रजिस्ट्रेशन कर देने से कोई भी व्यक्ति वैधानिक सदस्य नहीं माना जाएगा। नियमावली के अंतर्गत सहयोग करना अनिवार्य रहेगा। सहयोग करके अपनी प्रोफाइल पर रसीद अपलोड करना अनिवार्य होगा।

Our Members